बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर देहात कोतवाली क्षेत्र के गांव मिर्जापुर में शनिवार की सुबह खाली प्लॉट में गेंद लेने गए बच्चे के सरिया गले के आर-पार हो गया जिसके बाद परिजन बच्चे को तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे जहां बच्चे की हालत को नाजुक देखते हुए चिकित्सकों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया।
जानकारी के अनुसार, गांव मिर्जापुर निवासी एक बच्चा शनिवार सुबह गेंद से खेल रहा था। खेलते समय बच्चे की गेंद खाली प्लॉट में जा गिरी। प्लॉट में लगा सरिया बच्चे के गले के आर-पार हो गया। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां से उसे हायर सेंटर रेफर किया गया है।
खाली प्लॉट में गेंद लेने गया बच्चे के सरिया गले से हुआ आर-पार
RELATED ARTICLES



