Saturday, September 13, 2025
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरजनपद बुलंदशहर निवासी दंपति गया था नेपाल, होटल की चौथी मंजिल से...

जनपद बुलंदशहर निवासी दंपति गया था नेपाल, होटल की चौथी मंजिल से कूदने पर पत्नी की मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): मूलरूप से जनपद बुलंदशहर के रहने वाले रामवीर सिंह अपनी पत्नी के साथ नेपाल गए थे। नेपाल के काठमांडू स्थित भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए गाजियाबाद जिले के मास्टर कॉलोनी निवासी दंपति गए हुए थे। नौ सितंबर की रात करीब साढे 11 बजे सैकड़ो उपद्रवी होटल में घुसे और तोड़फोड़ कर लूटपाट करने के बाद आग लगा दी। जान बचाने के लिए दंपतियों को चौथी मंजिल से कूदना पड़ा। इस दौरान रामवीर सिंह की पत्नी 55 वर्षीय राजेश गोला गंभीर रूप से घायल हो गई जिन्हें काठमांडू के टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। शनिवार की सुबह राजेश गोला का शव उनके आवास पर लाया जाएगा।
आपको बता दें कि रामवीर सिंह गोला मूलरूप से बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद के गांव गाजी बैनीपुर निवासी है जो 40 वर्षों से गाजियाबाद जिले की मास्टर कॉलोनी में रहते हैं। वह श्री हरि टूर एंड ट्रेवल्स, अशोका रोड लाइंस और हंस इलेक्ट्रॉनिक्स, एलजी शोरूम के मालिक है। रामवीर सिंह ने बताया कि सात सितंबर को उनके माता-पिता हवाई जहाज से नेपाल के काठमांडू में भगवान पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन करने के लिए गए थे। दर्शन करने के बाद दोनों हयात रेजिडेंसी होटल में ठहरे थे। नौ सितंबर की रात करीब साढ़े 11 बजे सैकड़ो उपद्रवी होटल में घुसे और तोड़फोड़ कर लूटपाट करने के बाद होटल में आग लगा दी। होटल में लगी आग से रामवीर सिंह और उनकी पत्नी चौथी मंजिल स्थित कमरे में फंस गए। सूचना पर पुलिस, सेना और बचाव दल मौके पर करीब एक घंटे के बाद पहुंचे। होटल में ठहरे लोगों की जान बचाने के लिए बचाव टीम ने जमीन पर गद्दे बिछाए। चौथी मंजिल से खिड़की पर झाँक रहे दंपति को टीम ने गद्दो पर कूदने का इशारा किया। आग की लपटों से घिरे दंपति जान बचाने के लिए होटल की चौथी मंजिल से कूद गए। गद्दो पर गिरने के बाद राजेश गोला का सर सड़क पर जा लगा जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। सेना ने घायल राजेश गोला को काठमांडू स्थित टीचिंग अस्पताल में भर्ती कराया, की रामवीर गोला को छावनी स्थित वीरेंद्र अस्पताल में भर्ती कराया। दस सितंबर को रामवीर गोला कुछ स्वस्थ हुए और उन्होंने पत्नी की खोज में शुरू की। करीब आठ घंटे के बाद उन्हें अपनी पत्नी का शव टीचिंग अस्पताल के शव गृह में मिला। पीड़ित बेटे ने बताया कि उनकी मां को समय से उपचार नहीं मिला जिसे उनकी मृत्यु हो गई। उनके परिवार में बड़ा बेटा राजकमल गोला, छोटा बेटा विशाल गोला, व बेटी भारती कमाल है। इनकी देहरादून, आगरा और दिल्ली में भी टूर एंड ट्रेवल्स की शाखाएं हैं। शनिवार के सुबह राजेश गोला का सब उनके आवास पर पहुंचेगा।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments