बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने रविवार को हत्या के प्रयास में वांछित अपराधी को गिरफ्तार किया है। अपराधी पर दस हजार रूपए का इनाम घोषित है। पुलिस ने उसे जेल भेज दिया है।
आपको बता दें कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत शनिवार को थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा हत्या के प्रयास में वांछित 10 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर हिस्ट्रीशीटर अपराधी को कैलाश कट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपियों द्वारा सुनियोजित साजिश के तहत योजनाबद्ध तरीके से अन्य सहअपराधियों के साथ 10 फरवरी 2026 को दामोदर सिंह पुत्र रोहताश सिंह निवासी पहासू रोड निकट शिल्पा गार्डन थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर पर जानलेवा हमला किया गया था जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना खुर्जा नगर पर मुअसं- 96/2026 धारा 109(1)/191(2)/333/351(2)/61(2) बीएनएस पंजीकृत किया है। अपराधी लगातार वांछित चल रहा थे जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा 10,000/- रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान रविन्द्र उर्फ गोर्खी पुत्र सुरेन्द्रपाल निवासी ग्राम हजरतपुर थाना खुर्जा देहात जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
दस हजार रूपए का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा जेल
RELATED ARTICLES



