Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरवैशाली एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे...

वैशाली एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, चलती ट्रेन में महिला ने दिया बच्चे को जन्म


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): गाजियाबाद में रिश्तेदार के यहां सगाई समारोह में शामिल होने जा रहे एक परिवार की यात्रा उस समय यादगार बन गई, जब वैशाली एक्सप्रेस में चलती ट्रेन के अंदर ही महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दे दिया। यह अनोखी घटना यात्रियों और रेलवे कर्मचारियों के लिए भी चर्चा का विषय बन गई।
आपको बता दें कि बिहार के सिवान जिले के निवासी रंजीत दुबे ने बताया कि उनके बड़े भाई गाजियाबाद के छपरौला में रहते हैं। सोमवार को उनके बेटे की सगाई थी, जिसमें शामिल होने के लिए वह अपनी नौ माह की गर्भवती पत्नी निभा देवी और दो बच्चों के साथ वैशाली एक्सप्रेस से गाजियाबाद जा रहे थे। ट्रेन जब अलीगढ़ स्टेशन से आगे बढ़ी, तभी निभा देवी को अचानक तेज प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। स्थिति गंभीर देख बोगी में मौजूद महिला यात्रियों ने हिम्मत और समझदारी दिखाते हुए मदद की। कुछ ही समय में चलती ट्रेन में ही निभा देवी का सुरक्षित प्रसव हो गया और उन्होंने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। गनीमत रही कि मां और नवजात दोनों को कोई परेशानी नहीं हुई। प्रसव के बाद परिजनों ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन पर सूचना दी। इसके बाद ट्रेन को खुर्जा जंक्शन पर रोका गया। वहां रेलवे और स्वास्थ्य विभाग की तत्परता देखने को मिली। जच्चा और बच्चा को साइकिल एंबुलेंस से खुर्जा के जटिया महिला अस्पताल भेजा गया। जहां दोनों का उपचार चल रहा है और हालत पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है। रंजीत दुबे ने बताया कि उनके पहले से दो बच्चे हैं। ट्रेन में प्रसव को लेकर परिवार काफी चिंतित था, लेकिन स्वस्थ बच्चे को देखकर अब सारी परेशानी खुशी में बदल गई है। उन्होंने महिला यात्रियों और रेलवे प्रशासन का आभार जताया। इलाज के बाद पूरा परिवार गाजियाबाद रवाना होगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments