Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर108 एम्बुलेंस में गूंजी बेटी की किलकारी, समय पर मदद से सुरक्षित...

108 एम्बुलेंस में गूंजी बेटी की किलकारी, समय पर मदद से सुरक्षित हुआ प्रसव


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के ब्लॉक लखावटी अंतर्गत गांव बुढाना निवासी गौरव कुमार की पत्नी को देर रात अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई। परिजन घबरा गए जिसके बाद गौरव कुमार ने तत्काल गांव की आशा कार्यकर्ता निरमल को सूचना दी। आशा निरमल ने बिना देरी किए 108 एम्बुलेंस सेवा के कंट्रोल रूम पर कॉल किया। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस कुछ ही समय में मौके पर पहुंच गई। एम्बुलेंस में ले जाते समय महिला की पीड़ा बढ़ गई और रास्ते में ही प्रसव की स्थिति बन गई। एम्बुलेंस में मौजूद प्रशिक्षित स्टाफ और आशा कार्यकर्ता की सूझबूझ व तत्परता से एम्बुलेंस के अंदर ही सुरक्षित प्रसव कराया गया। कुछ ही पलों में एम्बुलेंस में नवजात बेटी की किलकारी गूंज उठी। जच्चा और बच्चा दोनों पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। इसके बाद महिला और नवजात को सुरक्षित रूप से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। ग्रामीणों ने 108 एम्बुलेंस सेवा, आशा कार्यकर्ता निरमल और स्वास्थ्य विभाग की त्वरित कार्रवाई की जमकर सराहना की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments