बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना नरसेना क्षेत्र के गांव दौलतपुर कलां में महिला से बाइक टच होने के बाद दो पक्षों में विवाद हो गया। दबंगों ने एक व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से धारदार हथियार से वार किया। हमले में व्यक्ति के सर में चोट आई है। पीड़ित पक्ष ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि गांव दौलतपुर कलां निवासी एक युवक ने थाने में तहरीर देते हुए बताया कि सोमवार की शाम पीड़ित के पिता बाइक पर सवार होकर बाजार से सामान लेकर घर आ रहे थे। रास्ते में बच्चे खेल रहे थे। बच्चों को बचाने के चक्कर में बाइक एक महिला को छू गई। बाइक सवार महिला से गलती मानता हुआ घर आ गया। कुछ देर बाद कुछ लोग हाथों में धारदार हथियार व सरिया लेकर पीड़ित के घर में घुस आए। इस दौरान पीड़ित का 17 वर्षीय छोटा भाई घर में खाना खा रहा था। दबंगों ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की नीयत से प्रहार किया। हमले में एक युवक के सिर में काफी चोट आई है। शोर की आवाज सुनकर घर के सभी लोग आ गए। दबंगों ने महिला को जमीन पर गिरा दिया और बदतमीजी करते हुए महिला के कपड़े फाड़ दिए। इसके बाद घायल व्यक्ति को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने मामले में कार्यवाही की मांग की है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
महिला से बाइक छूने पर हुआ विवाद, एक युवक घायल
RELATED ARTICLES



