बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर क्षेत्र के एक मौहल्ला में घर के बाहर बैठे परिवार पर दबंगों ने बुधवार को अचानक हमला कर दिया था। मामले में परिजन शुक्रवार को एसएसपी कार्यालय पहुँचे और मामले में शिकायती पत्र देते हुए कार्यवाही की मांग की। परिजनों का आरोप हैं कि दबंगों ने एक युवक के कपड़े फाड़े और गुप्तांग में भी चोट पहुंचाने की कोशिश की। शोर की आवाज सुनकर आसपास लोगों को आता देख दबंग मौके से फरार हो गए।



