बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जनप्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। इस अवसर पर किसानों के हित में चौधरी चरण सिंह के योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में उपस्थित कृषक भाइयों को रबी फसलों की उन्नत तकनीक, बीज चयन, उर्वरक प्रबंधन, सिंचाई व्यवस्था सहित केंद्र व प्रदेश सरकार की विभिन्न किसान कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। कृषि विशेषज्ञों ने वैज्ञानिक पद्धतियों से खेती करने का आह्वान किया, जिससे किसानों की आय में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाले कृषकों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया गया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि किसान देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं और सरकार उनके सम्मान, सुरक्षा व समृद्धि के लिए निरंतर कार्य कर रही है।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसान, कृषि विभाग के अधिकारी व गणमान्य लोग उपस्थित रहे। किसान सम्मान दिवस ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि अन्नदाता का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान है।
पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के जन्मदिवस के अवसर पर किसान सम्मान दिवस का किया भव्य आयोजन
RELATED ARTICLES



