Saturday, March 28, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरदबंगों ने युवक को जमकर पीटा

दबंगों ने युवक को जमकर पीटा


जनपद बुलंदशहर के थाना अनूपशहर क्षेत्र के मोहल्ला खुशहाल गढ़ में दबंगों द्वारा एक व्यक्ति के घर में घुसकर मारपीट करने का मामला सामने आया हैं। मारपीट में पीड़ित गंभीर रुप से घायल हो गया। शोर की आवाज सुनकर आसपास मौजूद स्थानीय लोगों ने बीच-बचाव कर दबंगों के चुंगल से व्यक्ति को छुड़ाया और मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं।
आपको बता दें कि पीड़ित ने पुलिस को बताया कि युवक दबंग प्रवर्ति के लोग हैं। जो पीड़ित के घर में घुस आए और गाली-गलौच करते हुए मारपीट करने लगे। दबंगों ने व्यक्ति को जमकर पीटा। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास मौजूद राहगीर बीच-बचाव करने के दौड़े तो दबंग पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए भाग खड़े हुए। पीड़ित की तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments