बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जनपद बुलंदशहर में देशभक्ति और संविधान के प्रति सम्मान का अद्भुत दृश्य देखने को मिल रहा है। बेसिक शिक्षा विभाग द्वारा एक ऐतिहासिक पहल करते हुए 77 छात्र-छात्राओं की टीम 77 घंटे तक दिन-रात अपने हाथों से भारत का संविधान लिखकर नया कीर्तिमान रच रहे है। यह अनूठा अभियान 23 जनवरी सुबह 9 बजे शुरू हुआ, जो लगातार 26 जनवरी दोपहर 2 बजे तक चलेगा। इस दौरान बच्चे पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ संविधान के प्रत्येक अनुच्छेद को कागज पर उतार रहे हैं। यह कार्य बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय परिसर में किया जा रहा है, जहां शिक्षा विभाग के अधिकारी, शिक्षक और अभिभावक भी छात्राओं का उत्साहवर्धन कर रहे हैं। इस पहल का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में संविधान के मूल्यों, अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना है।
बुलंदशहर में रचा जा रहा ऐतिहासिक कीर्तिमान, 77 बच्चों द्वारा लिखा जा रहा देश का संविधान
RELATED ARTICLES



