Wednesday, February 11, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरव्यापारी के घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से पीटा, 20 लाख...

व्यापारी के घर में घुसकर हिस्ट्रीशीटर ने तमंचे से पीटा, 20 लाख की रंगदारी मांगने का आरोप


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर क्षेत्र में बुधवार की दोपहर एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश ने अपने साथियों के साथ मिलकर एक व्यापारी के घर में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। आरोप है कि बदमाशों ने 20 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर व्यापारी को तमंचे की बट से पीटा और घर पर जमकर हंगामा किया। घटना के बाद इलाके में डर का माहौल है।
आपको बता दें कि पीड़ित व्यापारी दामोदर सिंह ने पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि बुधवार दोपहर हिस्ट्रीशीटर अपने कई साथियों के साथ उनके घर में जबरन घुस आया। आते ही उसने 20 लाख रुपये की मांग की। विरोध करने पर आरोपी ने तमंचा निकाल लिया और उसकी बट से सिर व शरीर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने घर में तोड़फोड़ की और लूटपाट भी की। बताया जा रहा है कि आरोपी पर पहले से ही 50 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। घटना की सूचना मिलते ही खुर्जा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments