Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरटीबी जांच को बड़ी सौगात: पोर्टेबल एक्सरे मशीन से गांव-गांव होगी जांच

टीबी जांच को बड़ी सौगात: पोर्टेबल एक्सरे मशीन से गांव-गांव होगी जांच


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में क्षय रोग (टीबी) के खिलाफ लड़ाई को और मजबूत करते हुए शासन ने जिला क्षय रोग विभाग को पोर्टेबल एक्सरे मशीन उपलब्ध कराई है। इस आधुनिक सुविधा से जनवरी माह से टीबी संदिग्ध मरीजों की एक्सरे जांच शुरू की जाएगी, जिससे समय पर बीमारी की पहचान और इलाज संभव हो सकेगा।
जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हेमंत रस्तोगी ने बताया कि यह पोर्टेबल एक्सरे मशीन विशेष रूप से बुजुर्गों और गंभीर रूप से बीमार मरीजों के लिए बेहद उपयोगी साबित होगी। जो मरीज अस्पताल तक पहुंचने में असमर्थ हैं, उनके लिए अब राहत की बड़ी व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा गांव-गांव लगाए जाने वाले स्वास्थ्य शिविरों में भी इस मशीन के माध्यम से लोगों की एक्सरे जांच की जा सकेगी। इससे ग्रामीण क्षेत्रों में टीबी की समय रहते पहचान होगी और मरीजों को तुरंत इलाज से जोड़ा जा सकेगा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments