बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र में एक ज्वेलर्स की दुकान को सोमवार की शाम एक महिला व पुरुष ने अपना निशाना बना लिया। इस दौरान दुकान से लाखों रुपए के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। दुकान मे चोरी के बाद दुकानदार के होश उड़ गए। दुकानदार ने तत्काल मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकान में लगा सीसीटीवी फुटेज को चेक किया।
दुकानदार ने पुलिस को बताया कि एक महिला व पुरुष दुकान में ग्राहक बनकर आए। जहां दोनों लोग जालसाजी में फंसा कर लाखों के आभूषण चोरी कर ले गए। पीड़ित ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
ग्राहक बनकर आए महिला व पुरुष ने ज्वेलर्स की दुकान से की लाखों की चोरी
RELATED ARTICLES



