Monday, April 6, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर25 हजार रूपए का इनामी गिरफ्तार, भेजा जेल

25 हजार रूपए का इनामी गिरफ्तार, भेजा जेल


बुलंदशहर, डस्क (जय यात्रा): वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बुलन्दशहर दिनेश कुमार सिंह के नेतृत्व में जनपद में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत 05 अप्रैल 2026 को स्वाट टीम देहात एवं थाना अरनिया पुलिस द्वारा गैंगस्टर में वांछित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी अजय कुमार को ग्राम ईशनपुर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त थाना अरनिया पर पंजीकृत मुअसं – 27/2026 धारा 2/3 गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 25 हजार रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजय कुमार पुत्र पोखपाल निवासी ग्राम सूरजपुर थाना चन्डौस जनपद अलीगढ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments