बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाला 25 हजार रुपये का पुरुस्कार घोषित शातिर अपराधी को गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे/निशादेहीं से एक अवैध पिस्टल व कारतूस, घटना में प्रयुक्त कार बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपी शातिर किस्म का बदमाश है जिसके द्वारा थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत गांव किशवागढ़ी निवासी एक युवक को फोन करके पिस्टल से जान से मारने की धमकी देकर 20 लाख की फिरौती मांगी जा रही थी तथा कार से पीड़ित का बार-बार पीछा किया जा रहा था। इस सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-1172/25 धारा 308 (4) बीएनएस पंजीकृत है। जिसकी गिरफ्तारी के निरन्तर प्रयास किए जा रहे थे।
आपको बता दें कि थाना खुर्जा नगर पुलिस द्वारा जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने में वांछित 25 हजार रुपये के पुरस्कार घोषित शातिर आरोपी अकिंत तेवतिया को शाहपुर मोड़ से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत मुअसं-1172/25 धारा 308(4) बीएनएस में वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद बुलन्दशहर द्वारा 25,000/-रूपये का पुरस्कार घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान अंकित तेवतिया पुत्र राजवीर तेवतिया निवासी गांव शाहपुर कला थाना खुर्जा नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी व बरामदगी के संबंध में थाना खुर्जा नगर पर पंजीकृत अभियोग में धारा 3/25 शस्त्र अधि० की बढ़ोत्तरी कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की और आरोपी को जेल भेज दिया है।
जान से मारने की धमकी देकर फिरौती मांगने वाला 25 हजार रुपये का इनामी गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



