Sunday, April 5, 2026
HomeFeaturedAURANGABAD NEWS || औरंगाबाद खबरसुजुकी कंपनी का अधिकारी बताकर युवक का खुलवाया खाता, हुई करोड़ो की...

सुजुकी कंपनी का अधिकारी बताकर युवक का खुलवाया खाता, हुई करोड़ो की अवैध लेनदेन


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के रहने वाले एक युवक को ऑटोमोबाइल कंपनी में नौकरी दिलाने व उसके नाम पर बैंक खाते खुलवाकर अवैध लेनदेन किए जाने का मामला सामने आया है। जब पीड़ित को मामले की जानकारी हुई तो वह बैंक पहुंचा और खाते फ्रीज कराए। इसके बाद युवक ने थाने में तहरीर देते हुए कार्यवाही की मांग की। साइबर क्राइम पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर ली है। फिलहाल पुलिस उन मोबाइल नंबर और उसे पते की जांच कर रही हैं।
आपको बता दें कि रामनगर के रहने वाले पीड़ित भोलेंद्र ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि दिसंबर 2025 में उनके पास एक अज्ञात नंबर से फोन आया। उसने खुद को सुजुकी कंपनी का अधिकारी बताया। युवक को झांसे में लेने के लिए उसने व्हाट्सएप पर फर्जी ऑफर लेटर भेजा और ऑनलाइन इंटरव्यू का नाटक किया। धीरे-धीरे करके युवक को अपने झाँसे में ले लिया और उसके नाम पर तीन अलग-अलग बैंकों में खाते खुलवाए। धोखेबाजों ने युवक की पासबुक, डेबिट कार्ड और बैंक में रजिस्टर्ड सिम कार्ड कोरियर के जरिए अपने पते पर मंगवा लिए। पीड़ित युवक नौकरी मिलने की खुशी में ठगों के आदेशों का पालन करता रहा। कुछ समय बीतने के बाद जब बैंक अधिकारी संदिग्ध ट्रांजेक्शन की जांच करने युवक के घर पहुंचे तब उसको उसके खातों का इस्तेमाल अवैध धन के लेनदेन के लिए किए जाने की जानकारी हुई। इसके बाद युवक तुरंत बैंक पहुंचा और अपने खातों को फ्रिज कराए। साइबर थाना प्रभारी ने बताया कि मामले में आईटी एक्ट और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच पड़ताल कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments