Saturday, April 11, 2026
HomeFeaturedSHIKARPUR NEWS || शिकारपुर खबरबुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर मारपीट

बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ने का विरोध करने पर मारपीट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव बादशाहपुर पंचगई में बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोपी ने अपने साथियों के साथ पीड़ित के घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले में तहरीर देते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपको बता दें कि पीड़ित अशोक कुमार ने थाने में मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि 5 अप्रैल की रात करीब साढ़े आठ बजे शहवाज, अमन और शाद बुलेट मोटरसाइकिल से पटाखे फोड़ते हुए बार-बार उसके घर के आगे से निकल रहे थे। जब पीड़ित ने इसका विरोध किया तो बुलेट मोटरसाइकिल सवारों ने अपने अन्य तीन साथियों को बुलाया और जबरन घर में घुसकर मारपीट की। इसके बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से फरार हो गए। सीओ शशांक श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments