Wednesday, October 29, 2025
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकाला आम चौराहे पर सड़क पर गिरे तेल से बाइक फिसली, दंपति...

काला आम चौराहे पर सड़क पर गिरे तेल से बाइक फिसली, दंपति घायल


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के व्यस्त काला आम चौराहे पर शुक्रवार को बड़ा हादसा होते-होते टल गया। सड़क पर गिरे तेल के कारण कई बाइकें फिसल गईं, जिससे अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दिल्ली से बुलंदशहर आ रहे फिरोज नामक युवक व उनकी पत्नी घायल हो गए। दोनों को हल्की चोटें आई हैं।
जानकारी के अनुसार, सड़क पर तेल जैसा कुछ गिरा हुआ है, जिसके चलते सड़क फिसलन भरी हो गई। इसी दौरान फिरोज अपनी बाइक से बुलंदशहर की ओर आ रहे थे कि अचानक बाइक का पहिया फिसला। इस दौरान वह और उनकी पत्नी सड़क पर जा गिरे। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत दौड़कर दंपति को उठाया और प्राथमिक उपचार दिलवाया।




RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments