बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के छतारी क्षेत्र के गांव त्यौरबुजुर्ग में बुधवार को विकास की एक बड़ी सौगात ग्रामीणों को मिली। शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा ने 55.25 लाख रुपये की लागत से तैयार दो किलोमीटर लंबी सड़क का लोकार्पण किया। सड़क बनने से गांव और आसपास के लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई।
आपको बता दें कि लोकार्पण कार्यक्रम के दौरान विधायक अनिल शर्मा ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सड़क, बिजली और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि त्यौरबुजुर्ग के इस मुख्य मार्ग के सुदृढ़ीकरण की मांग लंबे समय से उठ रही थी जिसे अब पूरा कर दिया गया है। इस सड़क के बनने से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलेगी। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने विधायक का स्वागत करते हुए सड़क निर्माण के लिए आभार जताया। गांव में इस मौके पर उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस अवसर पर धर्मेंद्र ठाकुर, कुलदीप सिंह, अनिल सूर्यवंशी, विक्रम सिंह लोधी, प्रदीप चौहान, हरिओम राघव, रोदाश, पूजा भारद्वाज, उदयबीर, सुरेश समेत कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
त्यौरबुजुर्ग गांव में विकास की नई राह: 55 लाख की लागत से बनी सड़क का लोकार्पण
RELATED ARTICLES



