Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedSIKANDERABAD NEWS || सिकन्द्राबाद खबरघर के बाहर खड़ी स्कूटी दिनदहाड़े हुई चोरी, मुकदमा दर्ज

घर के बाहर खड़ी स्कूटी दिनदहाड़े हुई चोरी, मुकदमा दर्ज


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में मोहल्ला देवी मंदिर खत्रीवाड़ा में घर के बाहर खड़ी एक स्कूटी अज्ञात चोरों द्वारा चोरी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने स्कूटी को काफी ढूँढा, लेकिन जब उसका कुछ पता नहीं चल सका तब पीड़ित थाने पहुंचा और तहरीर देते हुए अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई।
आपको बता दें कि पीड़ित दीपक शर्मा निवासी मोहल्ला देवी मंदिर खत्रीवाड़ा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार दोपहर उन्होंने अपनी स्कूटी घर के बाहर खड़ी की थी। कुछ समय बाद जब वह बाहर आए तो स्कूटी बाहर से गायब थी। काफी तलाश के बाद भी स्कूटी का कोई सुराग नहीं लगा जिसके बाद पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments