बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र की गुलावठी रोड पर मीट की दुकान बंद करने को लेकर पुलिसकर्मी व मीट संचालक के बीच हाथापाई हुई। मामले में हेड कांस्टेबल विनीत कुमार ने थाने में तहरीर देते हुए आरोपी मीट विक्रेता व उसके परिवार के लोगों अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीओ भास्कर कुमार मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



