Wednesday, February 11, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरदो घंटे के अंदर सात वर्षीय बच्ची को सकुशल किया बरामद

दो घंटे के अंदर सात वर्षीय बच्ची को सकुशल किया बरामद


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई की पुलिस ने सात वर्षीय गुमशुदा बच्ची को मात्र दो घण्टे के अन्दर सकुशल बरामद किया है। गुमशुदा सात वर्षीय बच्ची को पाकर परिजनों की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने थाना डिबाई पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है।
आपको बता दें कि थाना डिबाई क्षेत्रान्तर्गत गांव कसेरकलां निवासी सात वर्षीय बच्ची अपनी माता के साथ बाजार में आई थी जो सामान खरीदने के दौरान कहीं गुम हो गई है। बच्ची के परिजनों द्वारा बच्ची के गुम हो जाने की सूचना थाना डिबाई पर दी गयी। इस सूचना पर थाना डिबाई पुलिस द्वारा अथक परिश्रम करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व मे मंगलवार को गुमशुदा बच्ची को मात्र दो घण्टे के अन्दर तलाश कर परिजनो को सकुशल सुपुर्द किया गया। गुमशुदा बच्ची को उनके परिजनों को सुपुर्द करने पर परिजनों व जनता के लोगो द्वारा थाना डिबाई पुलिस को धन्यवाद देते हुए भूरि-भूरि प्रशंसा गयी है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments