बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के गांव डडुआ में शुक्रवार की शाम जमीनी विवाद को लेकर दबंगों ने एक फौजी पर जानलेवा हमला कर दिया। हमले में फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित फौजी शुक्रवार की शाम अपनी ड्यूटी पर वापस जाने के लिए गुवाहाटी रवाना होने वाला था। इसी बीच वह घर से खेत की ओर गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे दबंगों ने उस पर अचानक हमला बोल दिया। दबंगों ने फौजी को लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से बेरहमी से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शोर-शराबा सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किसी तरह फौजी को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाया। घायल फौजी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के पूर्व स्याना मंडल मीडिया प्रभारी गौरव त्यागी स्याना की ओर से होली एवं ईद की दिली मुबारकबाद




