बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा जंक्शन क्षेत्र में गांव टैना के पास गुरुवार की शाम एक युवक ट्रक से सामान उतार रहा था। ट्रक के ऊपर से हाईटेंशन लाइन गुजर रही थी। हवा के झोंके से तार ट्रक से टकरा गया जिसकी वजह से चिंगारी उठी और ट्रक में आग लग गई तथा हाईटेंशन तार ट्रक से छू गया। करंट लगने से वह बुरी तरह झुलस गया। स्थानीय लोगों ने युवक को निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। दमकल की गाड़ी ने पानी डालकर आग पर काबू पाया।



