Thursday, February 26, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबर10वीं कक्षा की परीक्षा देने आई छात्रा बाथरुम में हुई बेहोश

10वीं कक्षा की परीक्षा देने आई छात्रा बाथरुम में हुई बेहोश


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के बुलंदशहर नगर क्षेत्र में स्थित गांधी बाल निकेतन स्कूल में बुधवार को 10वीं कक्षा की परीक्षा देने पहुंची छात्रा के बाथरुम में बेहोश होने का मामला सामने आया हैं। छात्रा के बेहोश होने के बाद स्कूल परिसर में भगदड़ मच गई। स्कूल परिसर में मौजूद स्टाफ ने छात्रा को आनन-फानन में जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहांं छात्रा का उपचार किया गया।
आपको बता दें कि बुधवार की सुबह की पाली में 10वीं कक्षा की विज्ञान की परीक्षा थी। गांधी बाल निकेतन स्कूल में परीक्षा देने आई छात्रा स्कूल परिसर में बने बाथरुम में चली गई जहां छात्रा बेहोश होकर जमीन पर गिर पड़ी। सूचना मिलते ही स्कूल में मौजूद स्टाफ मौके पर पहुंचा और छात्रा को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने छात्रा का उपचार किया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments