Saturday, March 21, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरनवरात्रि मेले में सुलभ शौचालय के अंदर लगी गन्ने के जूस की...

नवरात्रि मेले में सुलभ शौचालय के अंदर लगी गन्ने के जूस की दुकान


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के खुर्जा नगर के नवरात्रि मेले में गन्ने के जूस की दुकान सुलभ शौचालय के अंदर लगाने का मामला सामने आया है जिसके बाद से स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है। लोगों ने मामले में प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।
आपको बता दें कि खुर्जा नगर के नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर लगे नवरात्रि मेले में लोग आग बबूला दिखाई दिए। मेले में सभी की निगाहें सुलभ शौचालय के अंदर लगे जूस के काउंटर पर टिकी हुई थी। शौचालय के अंदर गन्ने के जूस की दुकान पर भगवान भोलेनाथ की तस्वीर भी लगी हुई थी। यह नज़ारा देख लोग भड़क उठे और मामले में प्रशासन से कार्यवाही की मांग की है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments