बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर क्षेत्र के गंगा पुल रोड स्थित हजिरों वाले कब्रिस्तान में सफाई के लिए दो मजदूरों व एक युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया। हमले में तीन घायल हो गई। स्थानीय लोगों ने तीनों को अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया, जबकि 20 वर्षीय एक युवक को प्राथमिक उपचार देकर बुलंदशहर के लिए रेफर कर दिया।
आपको बता दें कि मामला शनिवार की सुबह का हैं जब गंगा पुल जाने वाले रोड पर स्थित कब्रिस्तान में गांव बच्ची खेड़ा निवासी 40 वर्षीय अजय पाल और 36 वर्षीय सुरेश सफाई कार्य के लिए आए थे। दोनों मजदूरों के साथ मोहल्ला मीरा निवासी 20 वर्षीय अदनान भी गया था। जावेद अख्तर ने बताया कि सफाई के दौरान अचानक पास के पेड़ से मधुमक्खियों का झुंड उड़ा और तीनों पर हमला बोल दिया। मधुमक्खियों के हमले से घबराए तीनों ने जान बचाने के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हुए और धुआं व अन्य संसाधनों की मदद से मधुमक्खियों को भगाया। स्थानीय लोगों ने तीनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं 20 वर्षीय अदनान के शरीर पर डंक के गहरे निशान और रिएक्शन को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए बुलंदशहर रेफर कर दिया है।
कब्रिस्तान में सफाई के लिए गए दो मजदूरों व एक युवक पर मधुमक्खियों के झुंड ने किया हमला
RELATED ARTICLES



