Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरमेरठ-बदायूं हाईवे पर टेंपो व बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की...

मेरठ-बदायूं हाईवे पर टेंपो व बाइक की जोरदार भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में मेरठ-बदायूं हाईवे पर थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में सोमवार को टेंपो व बाइक की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और दोनों युवकों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
आपको बता दें कि दोनों युवक नोएडा ड्यूटी पर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में मेरठ-बदायूं हाईवे पर टेंपो व बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस हादसे की जांच में जुट गई है और टेंपो चालक की तलाश की जा रही है। मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments