बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर मंगलवार की सुबह सेब से भरा दस टायरा ट्रक पेड़ से टकराकर पलट गया। इस दौरान मौके पर अफरा-तफरी मच गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
आपको बता दें कि एक दस टायरा ट्रक सेब की पेटियां लेकर दिल्ली से असम की ओर जा रहा था। जैसे ही वह गांव बांसोटी के पास मेरठ-बदायूं हाईवे मार्ग पर पहुंचा तो अचानक पेड़ से टकरा गया जिसके बाद ट्रक पलट गया। ट्रक के पलटते ही सेब की पेटियां हाईवे पर बिखर गई। घटना के बाद ड्राइवर और हेल्पर को कोई चोट नहीं आई है।
सेब से भरा दस टायरा ट्रक पेड़ से टकराकर पलटा
RELATED ARTICLES



