Friday, April 3, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरकिन्नर पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने पर किन्नर के प्रेमी...

किन्नर पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाने पर किन्नर के प्रेमी ने की साक्षर की हत्या, तीन गिरफ्तार, एक फरार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना बुलंदशहर नगर कोतवाली पुलिस ने साक्षर कोशिक की हत्या में संलिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है जिनके कब्जे/निशांदेही से आलाकत्ल ईट व मृतक का पर्स बरामद हुआ है। गिरफ्तार आरोपियों ने पूछताछ पर बताया कि मृतक साक्षर व फरार अभियुक्त दीपक आपस मे दोस्त थे । दीपक का अमन उर्फ अवन्तिका (जो की महिलाओ की वेषभूषा मे रहता है तथा किन्नर है) से प्रेम प्रसंग है। मृतक साक्षर, अमन उर्फ अवन्तिका पर शारिरिक सम्बन्ध बनाने का दबाव बना रहा था जिसकी शिकायत अमन उर्फ अवन्तिका ने दीपक से की थी। इस बात से क्षुब्द्ध होकर दीपक ने अपने दोस्तो के साथ साक्षर की हत्या करने की योजना बनायी। योजनानुसार देवेश, साक्षर को चन्देरु के जंगल मे स्थित बाग में ले आया और वहां पर उन्होने ईट से वार कर उसकी हत्या कर दी एवं शव को बाग मे ही दफना दिया तथा वहां से फरार हो गये।
आपको बता दें कि संजीव कौशिक निवासी गली नम्बर-02 शिवा विद्या मंदिर वाली गली देवीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर ने थाना कोतवाली नगर पर तहरीर दी कि देवेश पुत्र रमेश निवासी देवीपुरा भवन मंदिर के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, उसके पुत्र साक्षर कोशिक को 30 मार्च 2026 की शाम अपने साथ ले गया था, लेकिन उसका पुत्र वापस नही आया है। इस सम्बन्ध मे प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना कोतवाली नगर पर मुअसं 263/26 धारा 140 (1) बीएनएस पंजीकृत किया गया है। घटना के क्रम में स्वाट टीम व थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा अभियुक्त देवेश को गिरफ्तार कर पूछताछ करने पर अभियुक्त देवेश ने बताया कि उसके द्वारा अपने अन्य 03 साथियों के साथ मिलकर साक्षर की हत्या कर शव को थाना सिकन्द्राबाद क्षेत्रान्तर्गत चन्देरु के जंगल मे स्थित बाग में दबा दिया गया हैं। पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशांदेही पर साक्षर उपरोक्त का शव बरामद किया गया हैं तथा पुलिस टीम द्वारा घटना में संलिप्त 02 अन्य अभियुक्तो शुभम चौधरी व अमन उर्फ अवन्तिका को भी गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान देवेश पुत्र रमेश निवासी देवीपुरा भवन मंदिर के पास थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर, शुभम चौधरी पुत्र अशोक चौधरी निवासी बिलसुरी थाना सिकन्द्राबाद बुलन्दशहर तथा अमन उर्फ अवन्तिका पुत्र ज्ञानी लौधी निवासी देवीपुरा थाना कोतवाली नगर जनपद बुलन्दशहर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments