बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र में बुधवार को गन्ने से भरे एक ओवरलोड ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दौरान मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे के बाद भारी जाम लग गया। बताया जा रहा हैं कि ट्रक ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चला रहा था। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार को सड़क किनारे कराया। पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।



