Wednesday, April 8, 2026
HomeFeaturedPAHASU NEWS || पहासू खबरगन्ने से भरा ट्रक चलती कार पर पलटा, कार सवारों को आई...

गन्ने से भरा ट्रक चलती कार पर पलटा, कार सवारों को आई मामूली चोट


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना पहासू क्षेत्र में गन्ने से भरा एक ओवरलोड ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे चल रही कार पर पलट गया। हादसा इतना भयावह था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। कार में सवार चारों लोग ट्रक के नीचे दब गए, लेकिन गनीमत रही कि सभी को केवल मामूली चोटें ही आईं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर सभी घायलों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक में क्षमता से अधिक गन्ना भरा हुआ था, जिससे उसका संतुलन बिगड़ गया और यह हादसा हुआ। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। थाना पहासू पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में ओवरलोड वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है, ताकि इस तरह के हादसों को रोका जा सके।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments