बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना स्याना कोतवाली क्षेत्र के गांव बीहटा में शनिवार की सुबह करीब 11 बजे बच्चों को स्कूल लेने जा रही एक वैन में अचानक आग लग गई। वैन के ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई। ग्रामीणों ने गाड़ी पर पानी डालकर आग पर काबू पाया, लेकिन वैन पूरी तरह जल गई।
आपको बता दें कि ग्रामीणों ने बताया कि एक स्कूली वैन बच्चों को स्कूल से लेने के लिए जा रही थी। जैसे ही वैन गांव बीहटा के निकट एक इंटर कॉलेज के सामने मार्ग पर पहुंची तो अचानक वैन में आग लग गई। वैन के चालक ने गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। हादसे में कोई जानहानि नहीं हुई है। आग की लपेट इतनी तेजी से फैली कि पूरी गाड़ी जलकर राख हो गई।
बच्चों को स्कूल से लेने जा रही वैन में लगी आग
RELATED ARTICLES



