बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): चैत्र माह की पूर्णिमा के दिन गुरुवार को श्रद्धालुओं ने बड़े ही आदर और सम्मान से हनुमान जयंती मनाई और जगह-जगह भंडारे तथा प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने भंडारे में प्रसाद ग्रहण कर हनुमान जी के प्रति अपने आस्था व्यक्त की।
बुलंदशहर जिले के स्याना क्षेत्र के गांव वैरा फिरोजपुर में बिहटा रोड स्थित प्राचीन हनुमान मंदिर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ किया गया तथा जय श्री राम के उद्घघोष लगाए गए। इस दौरान माहौल भक्तिमय हो गया। इसके बाद सभी ने प्रसाद ग्रहण किया।
हनुमान जन्मोत्सव पर उमड़ा आस्था का सैलाब
RELATED ARTICLES



