बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर के थाना जहांगीराबाद क्षेत्र में एक महिला ने सभासद पर दुष्कर्म और शारीरिक शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने गुरुवार को एसएसपी कार्यालय पहुंचकर शिकायत पत्र सौंपते हुए न्याय की गुहार लगाई है। एसएसपी ने मामले में कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
आपको बता दें कि पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने परिवार के साथ आरोपित सभासद के मकान में किराए पर रह रही थी। इसी दौरान सभासद ने उसे धमकाकर अलग-अलग स्थानों पर बुलाया और कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। महिला का आरोप है कि सभासद ने न केवल खुद शोषण किया, बल्कि अपने दोस्तों से भी शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया। मामले में महिला ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है।
सभासद पर महिला ने लगाया दुष्कर्म का गंभीर आरोप, एसएसपी से की शिकायत
RELATED ARTICLES



