Thursday, March 5, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरग्राहक बनकर आया युवक, टेस्ट ड्राइव के बहाने कार को ले उड़ा

ग्राहक बनकर आया युवक, टेस्ट ड्राइव के बहाने कार को ले उड़ा


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर कोतवाली क्षेत्र के जीटी रोड पर रविवार की शाम ग्राहक बनकर आया लुटेरे ने पीड़ित से कार की टेस्ट ड्राइव करने की बात कही जिसके बाद लुटेरा टेस्ट ड्राइव करने के बहाने कार को लेकर फरार हो गया। इसके बाद पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत देते हुए कार्यवाही की मांग की।
आपको बता दें कि मामला रविवार की शाम का है। गांव किला मेवई के रहने वाले पुनीत गिरी ने थाने में तहरीर देते हुए पुलिस को बताया कि के पिता दुर्गेश गिरी ने पांच साल पहले स्विफ्ट कार खरीदी थी। कुछ नीचे कारणों के चलते परिवार के लोग कर को बेचना चाह रहे थे। उन्होंने ओएलएक्स पर आवेदन किया था। रविवार सुबह उनके पास अज्ञात नंबर से फोन आया। कॉलर ने उनसे कार खरीदने की बात कही। इसके लिए कॉलर ने एक बार कार देखने की इच्छा भी जताई। इस पर खुर्जा में मारुती के शोरूम के बाहर कार देखने की बात तय हुई। फोन पर हुई बात के अनुसार पीड़ित पुनीत अपने दोस्त भरत तोमर के साथ पहुंच गए। इसके बाद कॉलर से संपर्क किया तो एक अज्ञात युवक वहां आ गया। उक्त युवक ने टेस्ट ड्राइव करने को कहा तो पुनीत परिचालक सीट पर आ गए और भरत पीछे वाली सीट पर बैठ गए। कुछ देर बाद बाहर उतरकर बात होने लगीं तो आरोपी युवक दोबारा टेस्ट ड्राइव की बात करने लगा। इस बार केवल पुनीत ही कार में बैठ। तभी आरोपी ने पुनीत से कहा कि इसका बोनट खुल रहा है, जिसको बंद कर दो। पीड़ित बोनट बंद करने को उतरे तो आरोपी कार लेकर भाग गया।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments