Tuesday, March 3, 2026
HomeFeaturedDIBAI NEWS || डिबाई खबरभात में जा रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत

भात में जा रहे युवक की ट्रैक्टर से गिरकर मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना डिबाई के मौहल्ला पटे के रहने वाला 35 वर्षीय गणेश ट्रैक्टर में सवार होकर गुरुवार की रात अपनी बुआ के भात कार्यक्रम में शामिल होने दानपुर स्थित कुसया रोड पर मयूरम मैरिज होम मे जा रहा था अचानक संतुलन बिगड़ने पर युवक ट्रैक्टर से जमीन पर गिर गया जिसे युवक गंभीर रुप से घायल हो गया। घायल को आनन-फानन में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
जानकारी के अनुसार, मृतक गणेश खेती-बाड़ी कर अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसके तीन छोटे बच्चे एक लड़का व दो लड़की हैं। गणेश की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments