बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना शिकारपुर कोतवाली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक युवक कोतवाली से बाहर आता हुआ नजर आ रहा है। वीडियो के वायरल होने के बाद से कानून व्यवस्था पर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।
आपको बता दें कि शिकारपुर थाना कोतवाली परिसर के गेट का एक वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक थाने से बाहर आता हुआ दिख रहा है। थाने से बाहर आ रहे युवक के साथी ने उसकी एक रील बना ली और सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। फेमस होने के चक्कर में युवक ने यह रील बनाई। रील के सोशल मीडिया पर वायरल होते ही लोग पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर रहे हैं। लोगों ने युवक के खिलाफ कार्यवाही की मांग की है।
शिकारपुर कोतवाली के गेट पर युवक ने बनाई रील
RELATED ARTICLES



