बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र के गांव पाली बेगपुर में देवी मंदिर से लौट रहे युवक पर मंगलवार की रात अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में एक गोली युवक के पेट में जा लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, उसका दूसरा साथी हमले में बाल-बाल बच गया। घटना स्थल पर अफरा तफरी का माहौल बन गया। घायल युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। फिलहाल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल है और लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आस-पास के क्षेत्रों में भी चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जल्द ही हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवी मंदिर से लौट रहे युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पेट में लगी गोली, पुलिस जांच में जुटी
RELATED ARTICLES