Tuesday, March 31, 2026
HomeFeaturedRAMGHAT NEWS || रामघाट खबरमक्के के खेत में पानी लगाने गए युवक की करंट की चपेट...

मक्के के खेत में पानी लगाने गए युवक की करंट की चपेट में आने से मौत


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना रामघाट क्षेत्र के गांव नगला गरबी निवासी युवक की करंट की चपेट में आने से मौत का मामला सामने आया है। खेत में पानी देते समय युवक करंट की चपेट में आया। युवक की मौत से परिजनों में मातम पसर गया।
आपको बता दें कि गांव नगला गरबी का रहने वाला 25 वर्षीय पुष्पेंद्र पुत्र भोला सिंह लोधी सोमवार की रात मक्के के खेत में पानी लगाने के लिए गया था। खेत के ऊपर से गुजर रही 11 हजार की लाइन एक पेड़ से छू गई जिससे करंट फैल गया। करंट की चपेट में आते ही युवक बुरी तरह झुलस कर घायल हो गया। चीख-पुकार की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़े और युवक को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments