बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): ATS लखनऊ ने चार संदिग्ध आतंकियों को पकड़ा है जिसमें बुलंदशहर जनपद के जहांगीराबाद क्षेत्र का युवक भी शामिल है। गिरफ्तार संदिग्ध की पहचान रजापुर ग्राम पंचायत चांदोक निवासी विकास गहलोत उर्फ रौनक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि विकास उर्फ रौनक पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था। मामले की गहनता से जांच पड़ताल की जा रही है।
एसपी देहात डॉक्टर तेजवीर सिंह ने बताया कि लखनऊ में गिरफ्तार किए गए आरोपी विकास उर्फ रौनक और उसके परिजनों का बुलंदशहर जनपद में फिलहाल कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस स्थानीय स्तर पर उसके संपर्क को और अन्य गतिविधियों की गहनता से जांच कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार विकास पिछले करीब 10-15 वर्षों से हरियाणा में रह रहा था। बीते दो वर्ष से वह गाजियाबाद में शिफ्ट हो गया था। गांव में उसका परिवार कभी कभार ही आता था। करीब 1 साल पहले विकास के चाचा विजेंद्र की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। तब पूरा परिवार गांव आया था। उस दौरान जमीन और मकान का बंटवारा हुआ। उस दौरान पुरानी ईटों से एक मकान बनवाया गया जो फिलहाल बंद पड़ा है और मकान पर ताला लटका है। जांच में सामने आया है कि विकास मेरठ के साकिब उर्फ डेविल के संपर्क में था और पाकिस्तान स्थित हैंडल्स के इशारे पर विध्वंसक साजिश का हिस्सा बन गया था। टीम जांच कर रही है।
बुलंदशहर का रहने वाला युवक पाकिस्तानी हैंडलर्स के संपर्क में था, लखनऊ में गिरफ्तार
RELATED ARTICLES



