Sunday, June 1, 2025
HomeFeaturedAHMADGARH NEWS || अहमदगढ़ खबरमेरठ-बदायूं हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

मेरठ-बदायूं हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत


मेरठ-बदायूं हाईवे पर हादसा, अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत

बुलंदशहर डेस्क (जय यात्रा): मेरठ-बदायूं हाईवे पर सोमवार की देर रात एक दर्दनाक हादसे में 25 वर्षीय युवक की जान चली गई। नोएडा से अपने गांव कोटला लौट रहे सोमवीर की बाइक को शिकारपुर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में ममरेजपुर के पास एक अज्ञात वाहन ने भीषण टक्कर मार दी, लेकिन हादसे में उनकी मौत हो गई।
आपको बता दें कि हादसा रात करीब तीन बजे का बताया जा रहा है जब सोमवीर बाइक से घर लौट रहे थे जैसे ही वह शिकारपुर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में ममरेजपुर के पास पहुँचे तो अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस को सूचना दी और सोमवीर को डिवाइन सीएससी अस्पताल पहुंचाया गया। हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें अलीगढ़ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया, लेकिन दुर्भाग्यवश रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सोमवीर की मौत परिजनों में मातम छा गया और उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments