Wednesday, February 18, 2026
HomeFeaturedKHURJA NAGAR NEWS || खुर्जा नगर खबरमंदिर का दानपात्र चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार

मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खुर्जा नगर की पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के कुशल नेतृत्व में अपराधों पर अंकुश लगाये जाने हेतु अपराधियो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक अभिसूचना के आधार पर खुर्जा जंक्शन रेलवे फ्लाईओवर के नीचे से मंदिर का दानपात्र चोरी करने वाला शातिर अभियुक्त को चोरी किए दानपात्र व 8,629/- रुपये सहित गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी द्वारा 16 फरवरी 2026 की रात में थाना खुर्जा नगर क्षेत्रान्तर्गत नागेश्वर महादेव मंदिर से मंदिर का जाल तोड़कर दानपात्र चोरी करने की घटना कारित की गयी थी जिसके सम्बन्ध में थाना खुर्जा नगर पर मुअसं-122/2026 धारा 305 (डी) बीएनएस पंजीकृत किया गया था। पकड़े गए आरोपी की पहचान सुभाष पुत्र दुर्जन सिंह निवासी ग्राम बरहैती थाना क्वार्सी जनपद अलीगढ़ के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments