बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के थाना खानपुर क्षेत्र के गांव परतापुर निवासी द्वारा शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने और बाद में अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
आपको बता दें कि पीड़िता का आरोप है कि थाना खानपुर क्षेत्र के गांव पाली परतापुर निवासी एक युवक ने उसे प्रेमजाल में फंसाया और शादी का भरोसा दिलाया। भरोसे में लेकर आरोपी ने उसके साथ कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस दौरान युवती गर्भवती भी हो गई। आरोप है कि युवक ने शादी का आश्वासन देकर उसका कई बार गर्भपात भी कराया। पीड़िता का कहना है कि जब उसने युवक पर शादी का दबाव बनाया तो उसने साफ इनकार कर दिया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर उसके निजी वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी भी दी। धमकी से डरी-सहमी युवती ने एसएसपी कार्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है।
शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोप, पीड़िता ने एसएसपी से लगाई न्याय की गुहार
RELATED ARTICLES



