Monday, April 6, 2026
HomeFeaturedSAYANA NEWS || स्याना खबरस्याना: किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस मशीन का शुभारंभ

स्याना: किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस मशीन का शुभारंभ


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के स्याना क्षेत्र में नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह ने चांदपुर बस स्टैंड के निकट स्थित एक अस्पताल में किडनी रोगियों के लिए डायलिसिस मशीन का विधिवत शुभारंभ किया। इस पहल से नगर क्षेत्र के सैकड़ों मरीजों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।
आपको बता दें कि नगर पालिका अध्यक्ष चौधरी ऋषिपाल सिंह चांदपुर बस स्टैंड के निकट सोमवार को एक अस्पताल पहुंचे। वहां उन्होंने डायलिसिस मशीन का फीता काटकर शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि अब किडनी के मरीजों को डायलिसिस के लिए दूर-दराज के शहरों का रुख नहीं करना पड़ेगा जिससे समय और धन दोनों की बचत होगी। डायलिसिस मशीन शुरू होने से विशेष रूप से आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को बड़ी राहत मिलेगी, जिन्हें अब इलाज के लिए बाहर भटकना नहीं पड़ेगा। कार्यक्रम के दौरान स्थानीय लोगों और अस्पताल प्रबंधन मौजूद रहा।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments