Tuesday, February 10, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरबुलंदशहर जिला अस्पताल का कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने किया औचक निरीक्षण

बुलंदशहर जिला अस्पताल का कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने किया औचक निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा):जनपद बुलंदशहर के जिला अस्पताल का सोमवार की रात कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजीव मिश्रा अचानक औचक निरीक्षण किया जिससे अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।
निरीक्षण के दौरान अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया गया। इस दौरान साफ-सफाई, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों की उपस्थिति, मरीजों को दी जा रही सुविधाएं और व्यवस्थाओं में कई खामियां पाई गईं। कमियां मिलने पर कार्यवाहक प्रधानाचार्य ने संबंधित कर्मचारियों को तत्काल सुधार के सख्त निर्देश दिए।
कार्यवाहक प्रधानाचार्य संजीव मिश्रा ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जिला अस्पताल में किसी भी प्रकार की लापरवाही, अव्यवस्था या मरीजों से संबंधित शिकायत बर्दाश्त नहीं की जाएगी।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments