बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में पुलिस लाइन परिसर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) डॉ. तेजवीर सिंह द्वारा सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को उनके सराहनीय सेवाकाल के लिए सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर डॉ. तेजवीर सिंह ने कहा कि पुलिस विभाग में सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारी एवं कर्मचारी विभाग की अमूल्य धरोहर हैं। उन्होंने अपने सेवाकाल में निष्ठा, अनुशासन और कर्तव्यपरायणता के साथ जनसेवा की है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
उन्होंने सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को शॉल, स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल एवं स्वस्थ भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों ने भी सेवानिवृत्त कर्मियों के अनुभवों को विभाग के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए उनका आभार व्यक्त किया।
सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डॉ. तेजवीर सिंह ने किया सम्मानित
RELATED ARTICLES



