Wednesday, March 4, 2026
HomeFeaturedANUPSHAHR NEWS || अनूपशहर खबरगंगा घाटों पर एडीएम और एसपी का निरीक्षण

गंगा घाटों पर एडीएम और एसपी का निरीक्षण


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर के अनूपशहर के गंगा घाटों पर बुधवार को एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय और एसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने स्थलीय निरीक्षण कर तैयारियों की समीक्षा की। अधिकारियों ने घाटों पर साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था और यातायात प्रबंधन को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एडीएम प्रमोद कुमार पांडेय ने कहा कि गंगा स्नान के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को किसी भी तरह की असुविधा नहीं होनी चाहिए। उन्होंने नगर पालिका अधिकारियों को घाटों की सफाई और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। एसपी डॉ. तेजवीर सिंह ने घाटों पर पुलिस बल की पर्याप्त तैनाती, सीसीटीवी कैमरों की सक्रिय निगरानी और भीड़ नियंत्रण के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अधिकारियों ने अनूपशहर के विभिन्न प्रमुख घाटों का दौरा कर मौके पर मौजूद कर्मचारियों से जानकारी ली और कमियों को तत्काल दूर करने के आदेश दिए।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments