Sunday, February 8, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहाशिवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम–एसएसपी ने गंगा घाट मार्ग का किया...

महाशिवरात्रि से पहले प्रशासन अलर्ट, डीएम–एसएसपी ने गंगा घाट मार्ग का किया निरीक्षण


बुलंदशहर जययात्रा: जनपद बुलंदशहर में महाशिवरात्रि पर्व को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने गंगा घाट को जाने वाले प्रमुख मार्गों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान यातायात व्यवस्था, सुरक्षा इंतज़ाम, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े बिंदुओं पर विशेष ध्यान दिया गया।
निरीक्षण के उपरांत जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए गए कि महाशिवरात्रि से पूर्व सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं, ताकि शिवभक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments