Saturday, February 7, 2026
HomeFeaturedBULANDSHAHR CITY NEWS || बुलंदशहर शहर खबरमहाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के लिए धर्मगुरुओं व वरिष्ठ...

महाशिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट, शांति व्यवस्था के लिए धर्मगुरुओं व वरिष्ठ नागरिकों के साथ पीस कमेटी बैठक


बुलंदशहर, डेस्क (जय यात्रा): जनपद बुलंदशहर में आगामी पर्व महाशिवरात्रि को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की अध्यक्षता में जिला पंचायत सभागार में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले के धर्मगुरु, वरिष्ठ नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समुदायों के सम्मानित लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि महाशिवरात्रि आस्था और श्रद्धा का पर्व है जिसे आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाना चाहिए। उन्होंने सभी धर्मगुरुओं एवं सामाजिक प्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति, संयम और सहयोग का संदेश दें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था की रूपरेखा साझा करते हुए बताया कि पर्व के दौरान संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, प्रमुख मंदिरों एवं शिवालयों पर कड़ी सुरक्षा, ट्रैफिक व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए विशेष इंतजाम तथा ड्रोन व सीसीटीवी से निगरानी की जाएगी। बैठक में उपस्थित लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।



RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments